एक गली के कुछ कुत्ते....

एक गली के कुछ कुत्ते
सारे गली के बांकी कुत्तों से
कुछ अलग हो गए हैं.
दरअशल वो बाक़ी कुत्तों से
कुछ अलग दिखना चाहते है
कुछ अलग तऱीके से भौकते है
कुछ अलग तरीक़े से रहते हैं
और अलग तरीक़े से सोचते है.
वो सोचते है कि-
वो बांकी कुत्तों से बेहतर हैं
और समझदार है
और सभ्य है
उन्हें भ्रम है कि-
उनकी बातें सर्वश्रेष्ठ ही होती हैं
उनकी सोच विश्व स्तर के
दार्शनिकों से मिलती है.
अब वो गली को बदलना चाहते है
मगर क्या बदलना चाहते है
गली के बांकी कुत्ते समझ न पाएंगे
न ही समझने कि कोशिस करेंगें
खुद को मशहूर करने के लिए
अब वो कुछ भी भौंकने लगे हैं
सुना है कुछ हाईब्रीड कुत्ते भी
उनका साथ दे रहे है
और कुछ उनकी आलोचना कर रहे है
और बांकी कुत्ते
नाली में गिरे मरे चूहे
लपेटने में ब्यस्त है
कॉपीराइट @
Post a Comment