जब से ऊंची ऊंची इमारतें
सरपट दौड़ती मोटर गाड़ियां
आसमान में उड़ते जहाज
लक्जरी ट्रेनों को देखा है
जब से देखा है.
क्लबों का बनावटी माहौल
खरीददारी का नया नजरिया
मनोरंजन के नये साधन
और शिक्षा के नये बाज़ार
जब से परिचय हुआ है
ऊंचे फ्लाई ओवर से
मोबाइल पर इंटरनेट से
हाई क्लास सोसाइटी से
और एक जगमगाता शहर से
तब से ना जाने क्यों?
मैं चाँद को भूल ही गया
शायद मैंने ही उसे
स्ट्रीट लाइटों के बीच से होकर
अचानक देखा था ,
Post a Comment