Header Ads

कुछ तो बात.......

कुछ तो-
बात होगी मुझमें
नही तो-
ना चाहते हुये भी
तेरी पगली आँखें
मुझे देखकर-
इतना क्यों ?
इतरा जाती है
ख़ुद तो-
कहती हो कि-
"देख लेंगे सब लोग"
और-
अपनी बारी आने पर
दुनिया ही भूल जाती हो
कुछ तो-
बात होगी न मुझमें

 

No comments